{"_id":"afce152e8941e9cf299531ba3e881c30","slug":"deadbody-recover-at-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
hathras
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टौढ़ के निकट पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर रेलवे फाटक सलेमपुर के निकट 40 वर्षीय महिला की लाश मिली है। लाश क्षत-विक्षत हालत में थी। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के प्रयासों के बाद भी इस महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन