फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body remove from grave for postmortem

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकलेगा शव

Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Dead body remove from grave for postmortem
कब्र - फोटो : फाइल फाेटाो
19 दिन पहले एक महिला की मौत के बाद ससुरालियों ने आनन-फानन में उसे दफना दिया। मौत के बाद महिला के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या का शक जताते हुए डीएम से शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


इस पर डीएम अमित कुमार सिंह ने मंगलवार को शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश एसडीएम सदर और सीएमओ को दिए हैं।

मुरसान के दर्शना रोड निवासी इस्लाम खां ने मुरसान पुलिस से शिकायत कर बहन के ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस्लाम का कहना है कि उसकी बहन अफसाना की शादी 17 साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के नवीमोहम्मद से हुई थी। छह साल पहले उसके बहनोई की एक हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से हाथरस जंक्शन निवासी ससुराली बहन का उत्पीड़न कर रहे थे और उसे घर से निकालना चाहते थे। रिश्तेदारों के समझाने पर वह मान गए। 23 नवंबर को बहन अफसाना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब इस्लाम मौके पर पहुंचा तो बहन के शव पर चोटों के कई निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर जब इस्लाम ने बहन के ससुरालियों से पूछा तो ससुरालियों ने पेट दर्द से मौत होने की बात कहकर उसे गुमराह कर दिया और अफसाना को दफना दिया। यही नहीं आरोपियों ने इस्लाम के दूसरे भाईयों से कार्रवाई न करने की बात लिखवा कर ले ली। इसके बाद इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि अफसाना को पेट दर्द नहीं हुआ था और न ही मौत से पहले उसकी हालत खराब थी। इसके बाद इस्लाम ने पुलिस से शिकायत कर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस्लाम ने पुलिस से शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed