फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   criminals attack on tample and two houses

मंदिर सहित दो घरों पर बदमाशों का धावा

Tue, 12 Jan 2016 11:30 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 12 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात क्षेत्र के दो गांवों में धावा बोल कर लाखों की लूट कर ली। एक परिवार के सदस्यों को बदमाशों ने बांधकर घर के बाहर तबेले में डाल दिया और एक घंटे तक जमकर लूट मचाई। बाद में गांव में जगार होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तथा एक को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज मार्ग स्थित गांव बरतर खास के बाहर मंदिर पर बदमाशों ने पहले धावा बोला तथा मंदिर पर रह रहे पुजारी के कानों से सोने की बाली छीनी और मोबाइल लूटा। कान से बाली छीनने में पुजारी का कान फट गया। इसके बाद कासगंज मार्ग पर स्थित नगला जलाल बिजलीघर से कपसिया जाने वाले मार्ग पर बने शाहबुद्दीन के मकान पर धावा बोला। यहां पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर के सदस्यों को पीटा तथा बांधकर मकान के बाहर तबेले में डाल दिया।
विज्ञापन

यहां से बदमाश साठ हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गये। पड़ोसी सोनू के मकान से सोने चांदी के जेवर तथा एक हजार रुपये लूटे। शोर शराबा सुनकर गांव में जगार हो गई तथा लोग रात में ही कासगंज मार्ग पर आ गए तथा भागते बदमाशों का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने जब ग्रामीणों को पीछा करते देखा तो अलग-अलग होकर भागने लगे। एक बदमाश पप्पू पुत्र गुलजारी निवासी नगला केहरी, घिरोर मैनपुरी को ग्रामीणों ने कासगंज मार्ग स्थित सरदला नाले की पटरी के पास खेतों से पकड़ लिया। इसके पास से बाबा का मोबाइल तथा नगला जलाल लूट का माल मिला। ग्रामीणों ने इसकी जमकर पिटाई की तथा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े बदमाश ने अपने पांच साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं ये सभी जलेसर के गांव आम के नगला के रहने वाले हैं। पुलिस ने टूटे फूटे बदमाश का चिकित्सीय परीक्षण करा जेल भेजा है। मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed