फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Computer equipment stealing tahsil

तहसील से कंप्यूटर उपकरण चोरी

Thu, 02 Aug 2018 12:51 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ।) हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, (सिकंदराराऊ।) हाथरस। Updated Thu, 02 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Computer equipment stealing tahsil
चोरी - फोटो : Amar Ujala
चोरों ने मंगलवार की रात को तहसील परिसर में एसडीएम स्टेनो कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर, दो रिकॉर्ड रूम, सभागार एवं जेएम नजारत के ताले चटका दिए। चोर यहां से सीपीयू, मॉनीटर और प्रिंटर ले गए।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी 16 अगस्त को चोरों ने धावा बोलकर कई मॉनीटर और सीपीयू चोरी किए थे। तहसील में चोरी की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई। जिला मुख्यालय से आई डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। खोजी कुत्तों ने तहसील के कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



बता दें कि मंगलवार की रात को चोरों ने परिसर में धावा बोला। चोरों ने ट्रेजरी साइड की छत से द्वितीय तल पर प्रवेश किया। यहां पर चोरों ने रजिस्ट्रार कानूनगो ऑफिस के ताले चटकाए। रिकॉर्ड रूम में रखी कई अलमारियों के भी ताले चटकाए। अंदर रखे रिकॉर्ड को इत्मीनान से खंगाला। दोनों कमरों का रिकॉॅर्ड खंगाला गया। चोरों का हौसला इतना बढ़ गया कि एसडीएम स्टेनो कक्ष का ताला डाई से काटकर उसमें रखा सीपीयू मॉनीटर चोरी कर लिया। आरसी बाबू के ऑफिस से मॉनीटर और प्रिंटर चोरी किया गया। सुबह तहसील खुलते ही कर्मियों ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। रात्रि में ड्यू्टी पर तैनात युवक के बीमार होने के कारण उसकी मां चौकीदारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला अति गंभीर है। शीघ्र ही राजफाश कर दिया जाएगा। छानबीन चल रही है कि आखिर यहां से क्या रिकॉर्ड चोरी हुआ हे।
-आशीष प्रताप सिंह, सीओ सिकंदराराऊ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed