फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CO office in front of a student stabbed, robbed

सीओ ऑफिस के सामने छात्रा को चाकू मार, लूटा

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
CO office in front of a student stabbed, robbed
लूट की ‌श‌िकार छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
सीओ ऑफिस के सामने बुधवार दोपहर को बाइकर्स ने छात्रा को चाकू मारकर स्कूल फीस के 41 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद घायल छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे के मोहल्ला नौखेल निवासी हिना अख्तर पुत्री मौ. अजीज अख्तर ने अलीगढ़ जीटी रोड स्थित महावीर स्वामी टीचर्स कॉलेज में बीटीसी कोर्स में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर में उसने एसबीआई की ब्रांच से 41 हजार रुपया निकाल कर बैग में रख लिया। इसके बाद वह थ्री व्हीलर में बैठकर  स्कूल जाने लगी। दोपहर में जैसे ही थ्री व्हीलर तहसील के पास सीओ के आफिस के सामने पहुंची पीछे से काली बाइक पर सवार होकर दो युवक आये तथा छात्रा के हाथ से बैग छीनने लगे। छात्रा ने बैग कस कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बदमाशाें ने चाकू निकाल लिया तथा बैग की स्ट्रिप काटने लगे। इससे छात्रा की उंगली कट गयी तथा खून बहने लगा। लुटेरे बैग छीन कर तेजी से निकल गये। इस तमाशबीनों की भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने लूट का विरोध नहीं किया। पीड़िता ने कोतवाली तहरीर दी है। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

वहीं शहर के एक बर्तन व्यापारी से यमुना एक्सप्रेस वे के पास रोडवेज बस रुकवाकर लाखों रुपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की, जिससे उनके हाथ में चोट भी आई है। पीड़ित व्यापारी ने मथुरा जाकर अपना उपचार कराया और घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन मथुरा पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। पीड़ित के भाई की मानें तो यह घटना रविवार की है।

शहर के कमला बाजार स्थित बर्तन कारोबारी विकास वार्ष्णेय का स्टील, देगसार और पीतल के बर्तनों का कारोबार है। मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों के छोटे-बडे़ कस्बों में भी उनका कारोबार चलता है। व्यापारी रविवार को तगादे पर पहले राया गए। यहां से वह व्यापारियों से उगाही करने के बाद रोडवेज बस में बैठकर मथुरा के लिए जा रहे थे। इस दौरान बस में बैठे एक व्यक्ति ने यमुना एक्सप्रेस वे के निकट बस को यह कहकर रुकवा लिया कि उसे बस से उतरना है।

इस दौरान वह तो बस से उतरा नहीं, चार युवक और बस में सवार हो गए। बताते हैं कि इन युवकों ने बस में आते ही कारोबारी के साथ मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद रकम छीन ली और वहीं रोडवेज बस से उतरकर भाग गए। व्यापारी के भाई भाजपा नेता विवेक वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी उनके भाई विकास के साथ बदमाशों ने पूर्व में भी इसी प्रकार लूट की वारदात की थी।


इसकी तहरीर थाना राया मथुरा पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शहर कोतवाल मनोज शर्मा ने घटना के संबंध में कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि घटना मथुरा जिले की है। लिहाजा जांच-पड़ताल मथुरा पुलिस द्वारा ही की जाएगी। स्थानीय स्तर पर व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी कोई शिकायत होगी तो वह विधिवत रूप से कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed