{"_id":"572242044f1c1b522ba91f21","slug":"chief-electoral-officer-survived-the-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में बाल-बाल बचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार हादसे में बाल-बाल बचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिला अस्पताल में घायलों को देखते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस/ अलीगढ़। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल की इनोवा कार गुरुवार सुबह 11 बजे चंदपा थाना क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा कार के एक बाइक से टकराने से हुआ। इसमें अरुण सिंघल और उनकी पत्नी शालिनी बाल-बाल बच गए। दूसरी तरफ हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंघल के गनर और उनके ड्राइवर को भी गहरी चोटें आई हैं। तीनों को हाथरस के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाथरस और अलीगढ़ के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में बेचैनी फैल गई। डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंच गए। इसके कारण अलीगढ़ में गुरुवार को सुबह 10 शुरू होने वाला कार्यक्रम करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ।
चंदपा थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि अरुण सिंघल अपनी इनोवा कार से आगरा से अलीगढ़ की जा रहे थे। चंदपा पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस जीप सिंघल की इनोवा कार से आगे चल रही थी। त्यागी ढाबे के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक के गलत दिशा में बाइक तेजी से सड़क के दूसरी ओर काटने मोड़ने के क्रम में बाइक कार से जा टकराई। हादसे में टप्पल निवासी बाइक सवार प्रवीन पुत्र राजपाल को गहरी चोटें आई हैं। उनकी दोनाें टांगों ओर हाथों में मल्टीपल फ्रे क्चर है। चेहरे और सिर में भी गहरी चोट हैं। हादसे के बाद स्टेयरिंग के सीने से टकराने के कारण कार ड्राइवर हिमांशु पुत्र सुरेंद्र निवासी ऐशबाग, लखनऊ के सीने में चोटे आई हैं। हालांकि सीने की हड्डियों में कोई फ्रेक्चर नहीं है। वहीं आगे की सीट पर बैठे सिंघल के गनर अनोक सिंह पुत्र रामबदन सिंह निवासी चाइल, कौशांबी के नाक की हड्डी टूट गई। खून बहने से वह काफी देर तक अचेत रहे। हादसे में सिंघल और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी घायलों को प्राथमिक उपचार मिलने तक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके रहे। बाद में डीएम, एसपी के साथ सिंघल घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल भी पहुंचे। घायलों के रेफर होने पर वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में गुरुवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल की जिले के अधिकारियों के साथ सुबह 10 बजे से बैठक प्रस्तावित थी। सड़क हादसे के कारण यह बैठक यहां करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी विधानसभा को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती मुख्य निर्वाचन अधिकारी के घायल गनर और ड्राइवर की स्थिति पर नजर रखने के लिए विशेष तौर से लगाया गया है।