{"_id":"6b04969d3b79a12703033f3a","slug":"son-in-law-arrested-for-father-in-laws-murder-mathura-news-c-412-1-mt21005-14141-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ससुर की हत्या का आरोपी दामाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ससुर की हत्या का आरोपी दामाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में ससुर की गला काटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दामाद सुखवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को बम्बे वाली पटरी के पास से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना के समय पहनी गई जैकेट भी बरामद की गई है। वह साले की शादी में न बुलाने से नाराज था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बताया कि 21 नवंबर को इगलास निवासी विनोद कुमार ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि उनके पिता ओमप्रकाश की हत्या उनके बहनोई सुखवीर ने की है। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुखवीर अपने साले अरविंद की शादी में आमंत्रित न किए जाने से नाराज था। उसे अन्य साढ़ुओं को शादी का कार्ड दिए जाने की बात भी नागवार गुजरी थी। इसी रंजिश के चलते वह शादी वाले दिन गोवर्धन आया था। उसने अपने ससुर ओमप्रकाश को अकेला पाकर चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने आरोपी सुखवीर को बम्बे वाली पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुखवीर के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। इसके साथ ही घटना के समय पहनी गई जैकेट भी बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में सुसंगत धाराओं की वृद्धि की है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
शादी में न बुलाने से था नाराज
पुलिस जांच में हत्या के पीछे की रंजिश का खुलासा हुआ। आरोपी सुखवीर अपने साले अरविंद की शादी में न बुलाए जाने से नाराज था। उसे इस बात पर भी गुस्सा था कि अन्य साढ़ुओं को शादी का कार्ड दिया गया था। इसी नाराजगी के कारण उसने अपने ससुर ओमप्रकाश की हत्या की।