{"_id":"5b09a9d94f1c1bb16e8b4b28","slug":"caught-the-factory-of-raw-liquor-arrested-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ, हाथरस।
Updated Sun, 27 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात हाथरस रोड स्थित गांव बसई में छापा मार कर माइनर के किनारे कच्ची शराब की फैक्ट्री पकड़ कर एक को गिरफ्तार किया है। छापे में 15 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।
कोतवाली पर आयोजित वार्ता में सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस के सूचना मिली कि गांव में कच्ची शराब बना कर बेचे जाने का धंधा चल रहा है। सूचना पर कोतवाली में तैनात दरोगा ललित कुमार शर्मा अपनी टीम लेकर बसई गांव के बाहर पहुंच गए। गांव से पूर्व में भटपुरा के पास बंबे पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बंबे की पटरी पर पीपल के पेड़ के नीचे कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
पुलिस मौके से बसई निवासी जसवंत अहेरिया पुत्र रामचंद्र को दबोच लिया। मौके पर गैस सिलिंडर, पंद्रह लीटर तैयार शराब, मटकों में भरा हुआ कई क्विंटल लाहन बरामद किया। शराब को ज्यादा नशीला बनाने के लिए यूरिया खाद, सफेद केमिकल मिलाया जा रहा था। पुलिस ने इस सामग्री को मौके से बरामद कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
मौके पर शराब बनाने के लिए कई पतीले तथा नरके भी बरामद हुए।