{"_id":"5a37e7424f1c1baa268b4a15","slug":"case-against-child-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे से कुकर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे से कुकर्म के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे के साथ यह हैवानियत आरोपी ने कई दिन पहले की थी। इस बारे में जब रविवार को बच्चे ने परिजनों को बताया तो परिजन आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी ने बच्चे के माता-पिता के साथ भी मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बच्चे के परिजनों के मुताबिक पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक ने यह हैवानियत की। परिजनों ने बताया कि सात दिसंबर को उनका बेटा दुकान पर बैठा था। शाम होने पर आरोपी के साथ परिजनों ने बच्चे को घर भेज दिया था। आरोपी बच्चे को घर नहीं ले जाकर बंबे पर ले गया। यही झाड़ियों में बच्चे के साथ शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। बच्चे के शोर मचाने पर उसे तमंचा दिखाकर डराया, जिससे बच्चा दहशत में आ गया। इसके बाद आरोपी बच्चे को उसके घर छोड़ आया। घटना के बाद से ही बच्चा उदास रहने लगा था। परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रविवार की शाम को बच्चे ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बता दिया। परिजनों ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।