फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car bike thrashed Two killed

कार ने बाइक को रौंदा, दो की मौत

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Car bike thrashed Two killed
-गांव दर्शना के निकट हुई दुर्घटना के बाद मौके पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट से आगे दर्शना के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आती बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का भी काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस 108 में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग निकले। दोनों ही बाइक सवार मेंडू के जाटवान मोहल्ले के रहने वाले थे और मथुरा से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने शवों की शिनाख्त मेंडू निवासी रविंद्र (38)पुत्र ईश्वरदत्त और रामबाबू (35) पुत्र रामचरन के रूप में की है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा काफी भीषण था। हादसे के बाद बाइक और कार हवा में उछल गए। बाइक के टायर और रिम तक का पता नहीं है। वहीं हवा में पलटकर गिरने से कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला अस्पताल पहुंचे एसओ शंभूनाथ और एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे को देखकर ऐसा लगता है कि कार सवार भी घायल हुए होंगे। बावजूद इसके वह भागने में कामयाब रहे। एसओ शंभूनाथ के मुताबिक हादसा कार का टायर फटने से हुआ होगा। टायर फटने के बाद कार बेकाबू हो गई होगी और बाइक को उसने रौंद दिया होगा। 
विज्ञापन


युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवती पिछले कई महीनों से बीमार थी, इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस सुसाइड को लेकर मोहल्ले के लोग तमाम बातें कर रहे हैं। फंदे से उतारने के बाद परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल भी पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया, परिजन शव को लेकर चले आए। उन्हें पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने का डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed