आबकारी टीम ने पकड़ा हरियाणा की शराब का जखीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने चौकी बिसावर की पुलिस के साथ शुक्रवार की दोपहर कस्बा बिसावर में छापा मारकर हरियाणा राज्य की अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। मौके से आरोपी घर के पिछले दरवाजे से निकलकर भागने में सफल रहे। आबकारी निरीक्षक कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि मौके से दो बोतल मैक डबल, 44 क्वार्टर मैक डबल, 22 क्वाटर इम्पीरियल ब्लू एवं 17 कैन किंगफिशर बीयर की बरामद हुई है। दिलीप पुत्र जवाहर सिंह, मीनू पत्नी दिलीप के विरूद्ध विभिन्न धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कराया है। टीम में शामिल लोगों में एसपी सिंह, देवराज सिंह, मनोज कौशिक, पवन कुमार, सुनील कुमार आदि के अलावा चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव भी मौजूद थे।