फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Businessman beaten by family members till death in Hathras

परिजनों की हाथापाई में कारोबारी की मौत

Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten by family members till death in Hathras
Unconscious Businessman Ramkumar - फोटो : Amar Ujala
शहर के सरक्यूलर रोड पर एक ही खानदान के सदस्यों के बीच शनिवार शाम हुई कहासुनी के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों के धक्का देने से ईंटों पर गिरने के कारण दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


सरक्यूलर रोड पर दो सगे भाइयों भगवानदास वर्मा और गुलाबचंद वर्मा के परिवार एक ही घर में रहते हैं। इस घर के बाहर भगवानदास के बेटे रामकुमार और गुलाबचंद के परिजनों की वाहनों पर नंबर प्लेट आदि लगाने की अलग-अलग दुकानें हैं। दोनों ही परिवारों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती है।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब आठ बजे दोनों परिवारों के बीच फिर मामूली बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान रामकुमार को मुकेश पुत्र गुलाबचंद्र ने जोर से धक्का दे दिया। इससे वह पास पड़ी ईंटों पर जा गिरे। उनका सिर ईंटों से टकराया और मौके पर ही रामकुमार (50) की मौत हो गई। रामकुमार के अचेत होने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में मौत की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। रामकुमार की पत्नी सोनी वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश व परिवार के दो अन्य सदस्य टिल्लू और दाऊदयाल के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि रामकुमार के परिजन अक्सर मुकेश को कम दिमाग वाला बताकर उसका मजाक उड़ाते थे।


शनिवार को भी झगड़े के दौरान मुकेश को कम दिमाग कहने पर उसने रामकुमार को धक्का मार दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed