फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother in law come for compromise, murder

समझौता कराने आए साले की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Brother in law come for compromise, murder
अश्विनी का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला धर्मा से अपनी बहन के यहां गए युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप बहनोई के भाई पर लगा है। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव में मातम पसर गया। युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव नगला धर्मा लाया गया। जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

26 वर्षीय मृतक अश्वनी उर्फ आशू के पिता दिगंबर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मथुरा जिले की कोतवाली मांट क्षेत्र के गांव सुरीर में की थी। उनका दामाद प्रवीन शिक्षक है। उसका अपने भाई बॉबी से मकान और जमीन के बंटवारे का विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर युवक अपने बहनोई और उसके भाई के बीच समझौता वार्ता कराने गया था। इस दौरान घर में बैठे अश्वनी को बॉबी ने गोली मार दी। इससे अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उसके बहनोई ने उपचार के लिए मथुरा ले जाने के प्रयास किया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।  


कोतवाली मांट पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर मथुरा में ही पोस्टमार्टम कराया है। देर शाम परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पैतृक गांव नगला धर्मा मुरसान लेकर आए। जहां उसके परिवार में करुण-क्रंदन शुरू हो गया। देर शाम गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कराया गया। कोतवाल मुरसान नरेंद्रपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी होने से इंकार किया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed