फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother accused of killing niece's wedding turns hostile

भाई की हत्या का आरोपी भतीजी की शादी से मुकरा

Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। सदर कोतवाली में एक ही परिवार के लोगाें के बीच जमकर नोक-झाेंक हुई। एक लड़की ने अपने चाचा पर शादी का खर्चा नहीं देने का आरोप लगाया। लड़की की शादी हाल ही में तय की गई है। लड़की ने चाचा पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि दो साल पहले हत्या के बाद उसके चाचा ने सारा खर्चा उठाने की बात कही थी।

 हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया और लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई की बात कही। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो साल पहले एक परिवार के दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान एक भाई ने दूसरे को पत्थर दे मारा था। आरोप है कि पत्थर लगने से मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई थी। तब परिवार के लोगों ने आरोपी के विरुद्ध थाने में एक शर्त पर शिकायत नहीं की थी। इस शर्त के अनुसार आरोपी को मृतक भाई के घर का खर्चा चलाना था और उसकी दोनों बेटियों की शादी का खर्च भी उठाना था। इनमें से एक की शादी हाल ही में तय हुई तो चाचा शादी की बात से मुकर गया। लड़की के परिजन थाने आ गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी बुला लिया। थाने में देर तक हंगामा हुआ। एसएसआई नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को अपनी शिकायत लिखित रूप में देने क ो कहा गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वे घर चले गए। आरोपी चाचा ने शादी का कुछ खर्चा दे दिया, जिस पर दूसरा पक्ष मान गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed