फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Breaking the cash-stolen cash-jewelery

अालमारी तोड़कर नकदी-गहने चोरी

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Breaking the cash-stolen cash-jewelery
कासगंज रोड स्थित घर में चोरी के लिए तोड़ी गई अालमारी।  - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। सवर्ण-पिछड़ा एकता मंच के अध्यक्ष निशांत चौहान के कासगंज रोड स्थित घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने शनिवार की रात को घर में घुसकर वहां रखी अालमारी को तोड़कर उसमें रखे नौ हजार रुपये नकद और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चौहान दिन में बेट को दवा दिलवाने के लिए पत्नी के साथ हाथरस गए थे। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी  गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से नगला अहेरिया गंथरी शाहपुर निवासी कासगंज रोड स्थित किराए के मकान में निशांत चौहान रहते हैं। शनिवार को वह अपने बेटे को दवा दिलवाने के लिए पत्नी के साथ हाथरस गए थे। घर पर उस समय कोई नहीं था। रविवार की सुबह उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन


वह घर लौटे तो देखा कि चोरों ने वहां रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखी नौ हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगूठी, चेन और चार तोले सोने के अन्य गहने, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब आदि चोरी कर ली हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed