फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Break the Central Bank ATM in Sassani, save from looting

सासनी में सेंट्रल बैंक का एटीएम तोड़ा, लुटने से बचा

Wed, 11 Apr 2018 11:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी हाथरस। Updated Wed, 11 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Break the Central Bank ATM in Sassani, save from looting
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सासनी का तोड़ा गया एटीएम। - फोटो : Amar Ujala
बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने सेंट्रल बैंक की एटीएम मशीन को खुर्द बुर्द कर दिया। गनीमत यह रही की बदमाश एटीएम से कैश नहीं ले जा सके। पुलिस की गाड़ी का साइरन सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। शाखा प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर थाने में दी है। 
विज्ञापन


 कस्बा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे केएल जैन इंटर कॉलेज के सामने सेंट्रल बैंक की एटीएम मशीन लगी हुई है। जिससे ग्राहक अपना लेन देन करते है। बुधवार की देर रात घात लगाकर अज्ञात बदमाशों ने पीछे की दीवार काटकर एटीएम मशीन को खुर्द बुर्द कर दिया। उसी दौरान पुलिस की गाड़ी गश्त करते हुए हूटर बजाकर हाइवे से गुजर रही थी।

विज्ञापन

 

हूटर की आवाज सुनकर बदमाश मौके से एटीएम की मशीन छोड़ कर भाग खड़े हुए। एटीएम का कैश बदमाशों के हाथ नहीं लगा। मगर मशीन को खुर्द बुर्द जरूर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। सुबह घटना की खबर कस्बा में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। कस्बा के लोगों का मौके पर तांता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की सूचना पाकर शाखा प्रबंधक भी दौड़े चले आए। घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाखा प्रबंधक विष्णु भारद्वाज के अनुसार एटीएम मशीन में साढ़े सात लाख रुपये के लगभग कैश था। जो सुरक्षित है, बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। 

---

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed