{"_id":"5904cb764f1c1b342bc0c7f6","slug":"bike-rider-dies-in-buggy-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुग्गी की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शुक्रवार देर रात बुग्गी से बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सासनी क्षेत्र के गांव सरदा निवासी 25 वर्षीय मनीष पुत्र अमृतलाल अपने गांव में रहने वाले चचेरे भाई चंद्रमोहन पुत्र रामरतन और गांव के एक अन्य व्यक्ति चरन सिंह पुत्र सोनपाल के साथ शुक्रवार रात को बाइक पर अपने मामा के यहां एक शादी समारोह में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव इनायतपुर जा रहा था।
मनीष बाइक चला रहा था। सलेमपुर पर सामने से आती बुग्गी में तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। रात होने के कारण काफी देर तक घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं लाया जा सका। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणाें की मदद से पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया और उसके चचेरे भाई चंद्रमोहन को रेफर कर दिया गया।
मनीष की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। अगले दिन शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू की। परिजन पीएम न कराने की जिद पर अड़े थे। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि हादसे के बाद शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।