{"_id":"5a4689ba4f1c1b5c248b54e6","slug":"behind-the-police-post-15-lakhs-theft-from-the-former-union-minister-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर से 15 लाख उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर से 15 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। गुरुवार की रात चोरों ने गांव बहरदोई में पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर स्थित सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के घर को अपना निशाना बनाया। दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने एक अलमारी में रखे 15 लाख रुपयों को पार कर दिया। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाएड टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना में किसी करीबी के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
चोरों ने चोरी की इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब रामजीलाल सुमन घर से बाहर अपने आगरा स्थित निवास पर परिवार सहित गए हुए थे। बहरदोई स्थित घर पर रखवाली के लिए सुशील नाम का एक व्यक्ति था, जो कि घर के बाहर बने हुए कमरे में सो रहा था। घटना की जानकारी जब रामजीलाल सुमन को हुई तो वह और उनके बेटे जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन सुबह ही घर पर पहुंच गए। वहीं पूर्व चेयरमैन चौ. भाजुद्दीन भी मौके पर आ गए। दीवार पर लगे निशान से मालूम हुआ कि चोरों ने दीवार फांदकर मकान में प्रवेश किया।
इसके बाद लोहे की एक एंगल से मुख्य द्वार और कमरे आदि के ताले तोड़कर कमरे में बनी एक अलमारी से 15 लाख रुपये पार कर दिए। बाकी किसी अन्य सामान को चोरों ने हाथ भी नहीं लगाया। लिहाजा, इस घटना में किसी नजदीकी के होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है, क्योंकि उसे पता था कि रुपये घर की किस अलमारी में रखे हुए थे। पुलिस मामलेे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, डॉग स्क्वाएड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि यह टीम सिर्फ इतना ही बता सकी कि चोर कोई आसपास का ही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस को लोहे की एंगल और टूटा हुआ ताला भी मिला। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि उनके घर के पीछे ही चंद कदम पर पुलिस चौकी है, लेकिन फिर भी उनके घर में चोरी हो गई। आखिर पुलिस क्या करती रही। सादाबाद थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बहरदोई के ग्राम प्रधान नसरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन द्वारा दी गई घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।