{"_id":"6de54de051419d7e052e67a8f286ab09","slug":"beaten-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर पीटा, शराब पिलाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर पीटा, शराब पिलाई
hathras
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया के एक युवक ने गांव के ही लोगाें पर रंजिशन उसे अगवा करने और मारपीट कर जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाया है। उसने आरोपियों पर जान से मारने के लिए तमंचा तानने का आरोप लगाया है।
गांव के अमित पुत्र रामखिलाड़ी सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि 15 साल पहले गांव के कुछ लोगों से उसके पिता का झगड़ा हुआ था। यह रंजिश तभी से चली आ रही है। 21 फरवरी को एक युवक बहाने से उसे गांव से बुलाकर ले गया। एक दुकान पर आरोपी शराब पी रहे थे। यहां आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और एक जगह ले जाकर मारपीट की और जबरन शराब पिलाई गई। अमित का कहना है कि आरोपी उसे मारना चाहते थे, लेकिन आसपास लोगों के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि अमित को आरोपियों ने 21 फरवरी की रात को ही छोड़ दिया था। इसके बाद उसे थाने आकर शिकायत करनी चाहिए थी। आरोपियों के 15 साल बाद रंजिश निकाले जाने की बात भी समझ नहीं आ रही है। आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।