फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Barkal on the demand of underpass

अंडरपास की मांग पर बवाल

Tue, 21 Aug 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहपऊ (हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहपऊ (हाथरस)। Updated Tue, 21 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Barkal on the demand of underpass
भीड़ द्वारा पथराव करने पर जबाव में पुलिस फायर करती हुई । - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गांव महरारा के पास से बिछ रही तीसरी एवं चौथी रेेलवे लाइन पर अंडरपास की मांग कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। गांव की महिलाओं ने पहले मजदूरों को रेल लाइन बिछाने से रोक दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानीं। 
विज्ञापन


इस बीच महिलाओं ने पुलिस और अधिकारियों की तरफ गिट्टियों को फेंकना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव में कुछ महिला कांस्टेबल घायल हुई हैं। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।
विज्ञापन


 जिले से अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सादाबाद भी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोली से एक ग्रामीण के घायल होने की सूचना है। इधर, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने फायरिंग एवं आंसू गैस चलाने की बात से इंकार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed