फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bank's 12 locks fail to try thieft

बैंक के 12 ताले चटकाए पर चोरों की कोशिश नाकाम

Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bank's 12 locks fail to try thieft
बैंक के 12 ताले चटकाए पर चोरों की कोशिश नाकाम - फोटो : Amar Ujala
चोरों ने बुधवार रात हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद केनरा बैंक के 12 ताले चटका दिए और एटीएम मशीन तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालने की कोशिश की। चोरों ने बैंक के अंदर लॉकर तोड़ने और स्ट्रांगरूम में रखे कैश को भी चोरी करने की कोशिश की लेकिन तमाम मशक्कत के बावजूद बैंक से कैश ले जाने में चोर नाकाम रहे।
विज्ञापन


एसपी, एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ली गई है। हाथरस जंक्शन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि चोरों ने बैंक और एटीएम के अंदर-बाहर लगे कुल 12 ताले चटकाए। एटीएम मशीन को उखाड़कर उसके अंदर रखा कैश निकालने की पूरी कोशिश की। मशीन के ऊपरी हिस्से को तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बैंक मैनेजर विवेक मिश्रा के मुताबिक बैंक के एटीएम में 90 हजार रुपये थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। चोर एटीएम के कैश तक नहीं पहुंच सके। वहीं बैंक के अंदर स्ट्रांग रूम में 30 लाख रुपये का कैश रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित सीमा से ज्यादा कैश बैंक में होने के सवाल पर बैंक मैनेजर ने बताया कि एक महीने से बैंक से कैश ले जाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है, इसलिए बैंक में कैश इकट्ठा हो गया था। बैंक मैनेजर की दराज का सामान चोरी किए जाने के सवाल पर बैंक प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। बैंक मैनेजर विवेक मिश्रा का कहना है चोर बैंक से कैश ले जाने में नाकाम रहे हैं। दूसरे सामानों के बारे में अभी जानकारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed