फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bandbaja remained firm , the groom arrived lockup King

धरे रह गए बैंडबाजा, हवालात पहुंचे दूल्हे राजा 

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bandbaja remained firm , the groom arrived lockup King
मंडप के स्थान पर हवालात पहुंचा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। सोमवार की दोपहर में रेलवे स्टेशन के सामने चढ़ रही बारात में उस समय अफरातफरी मच गई जबपुलिस ने बारात को अपने घेरे में ले लिया। दूल्हा घोडे़ पर कांपने लगा। बाराती भाग खड़े हुए। घोड़े वाले ने भी घोड़ा छोड़ भागने में भलाई समझी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया तथा कोतवाली ले आई। यह सब इस लिए हुआ क्योंकि दूल्हा पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचाने जा रहा था।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश्वर त्यागी ने बताया अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव ग्वालरा कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व अकराबाद क्षेत्र पिलखना निवासी सुशील पुत्र लख्मी से की थी। शादी के बाद दहेज को लेकर पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी। मांग पूरी न होने के कारण उसकी बेटी को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले को लेकर पीड़िता ने अलीगढ़ न्यायालय में वाद दायर कर दिया, जो कि विचाराधीन है। अदालत सेकोई फैसला होता उससे पूर्व परिजनों ने सुशील की शादी सिकंदराराऊ की एक युवती से तय कर दी। सोमवार को शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात भी सिकंदराराऊ पहुंच चुकी थी। इसकी शिकायत पहली पत्नी के परिजनों ने सिकंदराराऊ पुलिस से कर दी। सुशील की बारात चढ़ रही थी कि पुलिस ने बारात का रोककर सुशील का गिरफ्तार कर लिया। देर शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed