फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attack on Family Members in Hathras

घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल

Thu, 28 Jun 2018 01:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 28 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on Family Members in Hathras
हमले में घायल लाेग। - फोटो : अमर उजाला
शहर की खंदारी गढ़ी में दो समुदाय के लोगों के बीच पुराने विवाद की चिंगारी बुधवार सुबह भड़क उठी। एक पक्ष के लोगों ने घर की छत पर सो रहे दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें एक किशोरी समेत तीन लोग लहूलुहान हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले के दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी और सीओ थाने पहुंच गए। कुछ देर में ही पुलिस ने जाम खुलवा दिया।         
विज्ञापन


दरअसल करीब एक माह पहले खंदारी गढ़ी में सद्दाम की बकरी मुंदिरा देवी के घर में छत के रास्ते पहुंच गई थी और उसका अचार खराब कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दो जून को मुंदिरा देवी के परिजनों की ओर से सद्दाम आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह रंजिश तभी से चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मुंदिरा देवी पक्ष के लोगों ने एकराय होकर सद्दाम के घर पर चढ़ाई कर दी। हमले के समय ज्यादातर लोग घर की छत पर सो रहे थे। हमलावरों ने सोते में ही डंडों से मारपीट की। बाद में छत पर कई जगह खून के धब्बे और रक्तरंजित डंडे मिले। हमले में सद्दाम की बहन नरगिस (15) , निजाम व जलालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों और पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। सद्दाम पक्ष के लोगों का कहना था कि अगर पुलिस एक महीने पहले उनकी ओर से दी गई तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लेती तो आरोपियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। पीड़ित पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी थाना हाथरस गेट आ गई। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सद्दाम ने पुलिस को दी तहरीर में मुंदिरा देवी पत्नी विक्रम, नागेंद्र, विकास, केशव समेत 30-40 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, लूटपाट और आगजनी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुंदिरा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर अलीगढ़ में तैनात स्पेशल ब्रांच के डिप्टी एसपी एनके शर्मा भी यहां पहुंचे।    

लूटपाट और आगजनी का आरोप गलत
पुलिस का कहना है कि लूटपाट और आगजनी के आरोप गलत हैं। हमले के बाद पीड़ित पक्ष ने ही अपने घर में रखे बारदाने में आग लगाकर मामले को तूल देने की कोशिश की थी। पुलिस के पहुंचने पर घर के एक कोने में रखा थोड़ा सा बारदाना जल रहा था। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पूछताछ में यह बात स्वीकार भी की है।

जाम लगाने पर 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज       
हमले के बाद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के सामने की सड़क जाम कर दी। इस मामले में निरीक्षक कैलाश बाबू की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सद्दाम, राजुद्दीन और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सद्दाम और राजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।         


बयान -     
यह दो समुदायों का नहीं, बल्कि दो पक्षों के बीच झगड़ा है। एक महीने पहले मामूली बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। बुधवार को एक पक्ष ने दूसरे के घर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होने पर भी पीड़ित पक्ष के लोगों ने सड़क जाम की, इसलिए उनके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।        
- योगेश सिरोही, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed