फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After Chatting Marriage

गला घोंटने के बाद विवाहिता की करंट लगाकर हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:41 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सासनी (हाथरस)।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, सासनी (हाथरस)। Updated Sat, 09 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
 After Chatting Marriage
electricity theft
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सुसायत खुर्द में शुक्रवार की शाम एक महिला की गला घोंटने के बाद करंट लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ऋषिपाल ने पति व ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुराल पक्ष के लोग घर से लापता हैं।
विज्ञापन


ंखुर्जा निवासी इंद्रपाल की पुत्री प्रियंका की शादी करीब 16 वर्ष पहले ग्राम सुसायत खुर्द निवासी आनंद तोमर पुत्र बाबू सिंह के साथ हुई थी। इंद्रपाल ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि इस दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। इसके लिए यातनाएं देकर उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन



ऋषिपाल का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की शाम को प्रियंका का गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पिता को फोन पर प्राप्त हुई। वह अपने परिजनों को लेकर सुसायत खुर्द आया तो ससुराल पक्ष के लोग घर से लापता थे। प्रियंका के दो जुड़वां बच्चियां भी हैं। ऋषिपाल ने दर्ज रिपोर्ट में पति आनंद तोमर व ससुराल पक्ष के शिवशंकर, राकेश, ओमप्रकाश, पवन और उदय को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed