फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of the murder of millions sharing

करोड़ों के बंटवारे को लेकर हत्या कराने का आरोप

Thu, 02 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर जमीन बिकवाने से मिली करोड़ों की रकम के बंटवारे के दौरान अपने पार्टनर की हत्या कराने का आरोप है। इस बारे में मृतक की पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत आदेश करते हुए कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा था। 
विज्ञापन


शिकायत कराते हुए किला खाई निवासी शकीला ने कहा है कि उनके पति वकील अहमद जमीन की दलाली का काम करते थे। उन्होंने बीते साल 24 सितंबर को वृंदावन में तीन अन्य पार्टनरों के साथ मिलकर साढ़े तीन करोड़ रुपये की जमीन का सौदा किया था। इसमें दो करोड़ रुपये जमीन के मालिक को मिले थे और डेढ़ करोड़ रुपये चारों पार्टनराें में बांटे जाने थे। दलाली की रकम वकील अहमद और उनके पार्टनर मैनपुरी निवासी मुश्ताक, उसका बेटा मुकीम और मधुगढ़ी निवासी इकबाल के बीच बंटनी थी। रकम के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शकीला का आरोप है कि तीनों पार्टनर वकील अहमद को 23 अप्रैल को वृंदावन ले गए। वहां 24 अप्रैल तक रुके और 25 अप्रैल को वकील के शव को लेकर हाथरस लौटे। उनकी रहस्यमय तरीके से मौत होने की बात कही गई। शकीला का आरोप है कि आरोपियों ने वृंदावन में ही वकील अहमद की हत्या कर दी। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गहराई से इस मामले की विवेचना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed