फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of robbery arrested in Bhilokri - Mevli

भिलोखरी-मेवली में लूट का आरोपी दबोचा

Sat, 23 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन पुलिस ने देर शाम भिलोखरी और मेवली में हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने राजपुर के पास मुठभेड़ के बाद लूट के आरोपी संजू उर्फ संजय पुत्र किशोरी लाल निवासी विधिपुर को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी पोदीना उर्फ महेश पुत्र बाबूराम, राकेश उर्फ ठेला पुत्र बाबूलाल निवासी बाग बधिक, सहपऊ भाग जाने में सफल रहे।

 कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी घर-घर घूमकर पायल चमकाने के बहाने घरों में रखे जेवर का पता लगाता था और फिर गैंग के साथ लूट को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो चांदी और 14 ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं। एसओ के मुताबिक आरोपी ने बताया कि मेवली में एक जनवरी को भूपेंद्र पुत्र तालेसर के घर हुई लूट को उसने पोदीना, राकेश और गौरीशंकर पुत्र हरिप्रसाद निवासी बाग बधिक के साथ अंजाम दिया था। वहीं भिलोखरी में चार जनवरी को ओमवीर पुत्र राजपाल के घर में हुई लूट को हाल ही पकड़ में आए बर्खास्त सिपाही मुख्तयार, दुर्ग सिंह, केसर और पंकज निवासीगण बाग बधिक, सहपऊ के साथ अंजाम दिया था। लूट के बाद आरोपी जेवर को सर्राफों को कम कीमत पर बेच दिया करते थे।  एसओ ने बताया कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कई सर्राफों को लूट का जेवर बेचा गया था, जो बाद में वहां से हाथरस के सर्राफों तक पहुंच गया। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद जिन सर्राफों के नाम सामने आए हैं, जल्द उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed