फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A neighbor raped the teenager on Valentine's Day

वैलेंटाइन डे पर पड़ोसी ने किशोरी से किया रेप

Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 16 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
 A neighbor raped the teenager on Valentine's Day
rape
शहर में वैलेंटाइन डे के मौके पर एक युवक पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुस गया और उसे अकेला देख दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ जमकर मारपीट भी की गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की रविवार को शादी होने वाली है। पुलिस शादी से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में दर्ज शिकायत में 17 वर्षीय पीड़िता के पिता ने कहा है कि 14 फरवरी को पूरा परिवार शादी में जिले से बाहर गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले एक युवक की बीते एक साल से उनकी बेटी पर बुरी नजर थी। आरोपी युवक यहां अपने मामा के यहां रह रहा था। वह कई बार किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था, लेकिन हर बार परिवार के लोगों ने इसे बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


14 फरवरी को आरोपी युवक रात करीब नौ बजे घर के अंदर घुस आया। किशोरी ने उसे देखकर घर से बाहर जाने को कहा तो वह कुछ देर बाद जाने की बात कहने लगा। जब किशोरी ने शोर मचाने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और किशोरी को खींचकर अंदर के कमरे में ले गया। यहीं उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। देर रात घर लौटे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को बदनामी का डर था। लेकिन बाद में परिजनों ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, घर में घुसकर हमला करने और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की रविवार को शादी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed