फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a market cought fire in Sadabad

50 दुकानों में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 19 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,सादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला,सादाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
a market cought fire in Sadabad
सादाबाद में अाग - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। कस्बे के जवाहर बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि सब्जी की चार दर्जन दुकान और फड़ों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने जब दुकानों से आग की लपटों को उठते हुए देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। देर रात ही वहां पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। आग बुझाने के लिए कई दमकल भी पहुंच गईं। देर रात से लेकर सुबह तक अफरातफरी मची रही। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


इस भीषण आग से सब्जी विक्रेताओं को लाखों रुपये की सब्जी, वारदाना, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। कई अन्य परचून की दुकानें भी आग के लपेटे में आने से बच गईं। मौके पर सब्जी विक्रेताओं के अलावा बाजारभर के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। पहले तो दुकानदारों ने सबमर्सिबल आदि चलाकर सामूहिक रूप से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर वहां एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह, सीओ नरेंद्र देव और एसओ महेशचंद्र यादव भी पहुंच गए और किसी तरह स्थिति को संभाला। इन अधिकारियों ने फोन कर पहले बिजली को बंद कराया। उसके बाद वहां एफएसओ कुंवर सिंह कई दमकल की गाड़ियों के साथ पहुंच गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। सब्जी विक्रेताओं में हाहाकार मचा रहा। कई सब्जी विक्रेता तो इस हादसे के बाद सदमे में आ गए। मौके पर एक दो सब्जी विक्रेताआें की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में लगी आग
जफर कुरैशी पुत्र बुंदा कुरैशी, इरफान पुत्र इस्लाम, गुड्डू पुत्र अहमद, यासीन पुत्र दुईंया, नाजिम पुत्र जमील चौधरी, एहसान पुत्र कलुआ चौधरी, शाहरुख पुत्र अच्छे चौधरी, राजू पुत्र जमील चौधरी, परवेज पुत्र बुंदा कुरैशी, शकील पुत्र बाहुविल्ला, बाबुद्दीन पुत्र इमाम बक्श, बल्लू पुत्र चौधरी अनवार, महावीर दयालू पुत्र भीकम्बर, गंगा पुत्र राजपाल, मुकेश पुत्र पदम सिंह, मुंशी पुत्र राजू, रामवीर पुत्र बेखराम, इंची पुत्र अनवार, भगवती पुत्र भीकम्बर, मुरसलीन पुत्र सुद्दी, छोटन पुत्र बन्नेहसन, आजाद पुत्र निजाम, जमालू पुत्र निजाम, नईम, साकिर पुत्र सव्वीर, आविद पुत्र सव्वीर, दिलशाद पुत्र बबुआ, उदयवीर पुत्र लेखराज, गोरे कुरैशी पुत्र गुलाब मुल्ला, लक्ष्मी पुत्र लीला, इमामुद्दीन पुत्र अलीक, याकूब पुत्र उमर मुल्ला, सतीक पुत्र सव्वीर, इलियास पुत्र लीलाहाजी, इस्लाम पुत्र नसरू, नौसाद पुत्र कम्मू, नदीम पुत्र बुंदू, जफरूद्दीन पुत्र सफरूद्दीन सहित अन्य कई सब्जी विक्रेताओं की दुकान व फड़ों में आग लग गई।

लेखपालों से कराया नुकसान का आंकलन
एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह और तहसीलदार कुमारचंद्र जबालिया ने लेखपालों की टीम से सब्जी मंडी में आग से हुए नुकसान का आंकलन कराया। टीम ने शाम तक तहसील अफसरों को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी। रिपोर्ट में लगभग 50 दुकानदारों को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।  

आग कैसे लगी, शाम तक नहीं हो सका स्पष्ट
सब्जी मंडी में आग कैसे लगी, यह शाम तक भी स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ दुकानदार शॉर्ट सर्किट की वजह से तो कुछ दुकानदार किसी व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का दावा कर रहे थे। आग कैसे लगी, यह शाम तक स्पष्ट नहीं हो सका।

------------
कई दुकानों में फटे सिलेंडर
बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों में आग लगने के दौरान छोटे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिस वजह से आग ने और भयंकर रूप ले लिया।

नगर पंचायत दफ्तर घेरा
सुबह आग पर काबू पाए जाने के बाद काफी दुकानदारों ने नगर पंचायत कार्यालय को भी घेर लिया। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पति चौ. भाजुद्दीन से दुकानदार मिले और नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed