{"_id":"576acdcd4f1c1bef58b47dbf","slug":"a-boy-shooted-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार की गोली मारकर हत्या
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद/ हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में गांव मिढ़ावली पर बनखंडी महादेव मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने देर शाम एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम सोनू पुत्र बलवीर निवासी गांव खुतरा किरावली आगरा बताया जा रहा है। वह सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में आधार कार्ड बनाने का काम करता था। वह शाम को अपनी बाइक डिस्कवर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। बताया गया है गढ़ उमराव के एक मजरा नगला दुर्जिया में मृतक की बूआ की ससुराल है। वह इसी गांव में सेंटर खोलकर आधार कार्ड बनाता था।
घर जाने के लिए वह बनखंड़ी महादेव मंदिर के निकट कच्चे रास्ते पर अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था। उसी समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को युवक की बाइक भी शव के कुछ दूर ही पड़ी मिली है। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा आदि की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। कोतवाल महेशचंद यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।