फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आशा कार्यकर्ता को गला दबाकर मारने की कोशिश

आशा कार्यकर्ता को गला दबाकर मारने की कोशिश

Wed, 03 Apr 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता को गला दबाकर मारने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव वनगढ़ निवासी सुमन देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि वह आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है। उसके पति को नशा करने की आदत है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और गंदी गालियां देता है। 30 मार्च की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके पति उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की।

उसकी बेटी निशा ने उसे बचाया। उसका पति व देवर भी उसे जान से मारने की पूर्व में भी कोशिश कर चुके हैं। उसका पति उसे नलकूप पर बुलाता है, उसे अंदेशा है कि वह उसे मारना चाहता है। नलकूप पर न जाने पर ही उसके पति ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


युवक ने वृद्ध महिला से की छेड़खानी
पुलिस चौकी बिसावर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में महिला का आरोप है कि एक अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने नौहरे पर चारपाई पर सो रही थी, तभी गांव का ही एक युवक चारपाई के पास आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बुरी नीयत से उसके दोनों हाथ पकड़कर झोंपड़ी में खींचकर ले गया और छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इससे उसके दोनों हाथों में चोट आई हैं। यह युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed