फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मालगाडी के आगे लेटकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या,शिनाख्त नही

मालगाडी के आगे लेटकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या,शिनाख्त नही

Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मालगाडी के आगे लेटकर अज्ञात युवक ने की आत्महत्या,शिनाख्त नही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हसायन। क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित पूर्वोत्तर रेलवे लाइन के निकट रविवार की दोपहर को होम सिग्नल के निकट मथुरा की ओर से कासगंज जाने वाली मालगाड़ी के आगे एक युवक ने लेटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर काफी भीड़ लग गई। मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी को होम सिग्नल पर रोकने के बाद हादसे की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर योगेश मीणा को दी।

स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार और सलेमपुर पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत राघव को दी। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने के भी प्रयास किए। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें मालगाड़ी के चालक ने आत्महत्या किए जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से पर्स और अलीगढ़ के किसी ज्वैलर्स से किसी सामान के खरीदे जाने की पर्ची मिली है। कोतवाली प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मौके पर युवक का शव दो टुकड़ों में मिला था। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed