फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   यूपी सरकार के राज में आए भूमाफियाओं के बुरे दिन

यूपी सरकार के राज में आए भूमाफियाओं के बुरे दिन

Sat, 17 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार के राज में आए भूमाफियाओं के बुरे दिन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सूबे की योगी सरकार के राज में माफिया के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने 30 भूमाफियाओं की लिस्ट तैयार की है। इनमें से छह पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है, जबकि बाकी के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सरकार ने सभी तरह के माफियाओं को चिह्नित करने के निर्देश शपथ लेने के चंद रोज बाद ही दे दिए थे। नई सरकार के गठन के बाद तत्कालीन आईजी सुजीत पांडेय ने भी अपने हाथरस दौरे में माफिया को चिह्नित करने और उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। बीते दो महीने से प्रशासन भूमाफियाओं को चिह्नित करने में जुटा था तो पुलिस अधिकारी आपराधिक माफियाओं को चिह्नित कर रहे थे। प्रशासन ने सभी तहसीलों और थानों से माफिया की सूची तैयार कराई गई।
विज्ञापन


इस सूची में 30 लोगों को भूमाफिया बताया गया है। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इस सूची में सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव निजामतपुर के हरिओम सिंह, गोपालपुर के शशिकांत, नौरंगाबाद के यय्यूब, बरसामई के दिनेश, डिप्टी सिंह, सुल्तानपुर, तालिमपुर के नरेश, टीकरी खुर्द के मुनेशपाल, रामजीलाल, इकबालपुर के कैलाश, हंसराज, राकेश कुमार, हाथरस ब्लॉक के गांव अनीगढ़ी के श्रीनिवास, गढ़ी दूधाधारी के रतनलाल, सैनपुर के रमेश चंद्र, नगला नंदू के बनी सिंह राना, सादाबाद ब्लॉक के गांव बिसावर के राकेश, गांव चहत्तर के लायक सिंह, तिल्हू के महेंद्र सिंह, रदोई के रमेश सिंह, सादाबाद के राया रोड के गौरीशंकर, घाटमपुर के राजवीर सिंह, अरौठा के डालचंद्र, राजकुमार, सुसाइन के सोरन सिंह, बिलारा के बलवीर सिंह, गुखरौली के देवीराम, रामजीवन, सासनी ब्लॉक के गांव विधैपुर के पप्पू, सौदान और इगलास रोड निवासी किशन स्वरूप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि सूची में शामिल लोगों पर संपत्तियों, जमीनों पर कब्जे के आरोप हैं। आरोपियों में से नगला नंदू के बनी सिंह राना, इकबालपुर निवासी राकेश कुमार, टीकरी खुर्द निवासी रामजीलाल और चूरामल और चहत्तर, बिसावर निवासी लायक सिंह के विरुद्ध लोक संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बाकी आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed