{"_id":"5c9e6422bdec2214435fc01b","slug":"71553884194-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दूध मुंहे बच्चे के साथ थाने पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने दूध मुंहे बच्चे के साथ थाने पहुंची महिला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
दूधमुंही बच्ची के साथ थाने पहुंच एक महिला ने बेटी होनेे के चलते मारपीट करने की शिकायत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुरदिलनगर निवासी सीमा की शादी तीन वर्ष पहले निहाल सिंह निवासी अमरपुर घना के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उसे बेटी पैदा हुई। आरोप है कि बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और उसे मायके में छोड़ दिया। इसके बाद कोर्ट में मामला चला और वहां पर समझौता हो गया।
जिसके बाद सीमा फिर से ससुराल चली गई। 19 मार्च 2019 को दूसरी बेटी पैदा हुई। आरोप है कि दूसरी बेटी के पैदा होने के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसको खाना देना भी बंद कर दिया जब वह अपने मायके गई तो वहां के कुछ लोग उसे लेकर थाने आए और पुलिस से इसकी शिकायत की।