{"_id":"5c324d15bdec2256d5718e7a","slug":"71546800405-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डे पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में आठ लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
आशुतोष चौधरी पुत्र भगवान सिंह निवासी माहेश्वरी कॉलोनी इगलास रोड ने आठ लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए तमंचा तानने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आशुतोष दुकान पर अकेला था। इस बीच सौरभ शर्मा, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा निवासीगण नगला जीवा, विष्णु और आकाश निवासी टुकसान सहित तीन अन्य लोग दुकान के अंदर घुस गए।
दुकान के अंदर तोड़फोड़ की और तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि पांच नामजदों सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।