फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख

नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख

Wed, 20 Sep 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 20 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे दो लाख
200 रुपये - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला के प्रताप सिंह ने राया के रहने वाले एक शख्स पर छोटे भाई को नौक री दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। प्रताप का कहना है कि आरोपी रुपये मांगने पर धमका रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन


प्रताप सिंह के मुताबिक जून 2015 में उनके गांव के एक शख्स ने उन्हें बताया कि उसके राया निवासी बहनोई की मेट्रो रेल में काफी पहचान है। उसके बहनोई ने अभी तक कई लोगों को नौकरी दिला दी है। ग्रामीण की बातों में आकर प्रताप ने छोटे भाई किशन सिंह की नौक री के लिए आरोपी बहनोई को गीगला में बुलाया। आरोपी ने नौकरी दिलाने में दो लाख रुपये खर्च होने की बात कही। प्रताप सिंह ने राया निवासी आरोपी को 50 हजार रुपये पहली मुलाकात में ही दे दिए।
विज्ञापन


बाकी डेढ़ लाख रुपये भी जल्द दे दिए गए। आरोपी ने दो महीने में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पांच महीने तक आरोपी गुमराह करता रहा। प्रताप सिंह ने रुपये न लौटते देख आरोपी के साले से बात की। साले ने मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी उन्हें तभी से गुमराह कर रहा है और रुपये नहीं लौटा रहा। तीन सिंतबर को वह आरोपी के पास पहुंचे और रुपये मांगे। आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया और भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे दी। थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल किए बिना ही मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। एसपी घुले सुशील का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की गहराई से जांच की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed