{"_id":"5c82b4d8bdec2214065a481c","slug":"51552069848-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक के बैंक खाते से 1.64 लाख पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक के बैंक खाते से 1.64 लाख पार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सेवानिवृत शिक्षक के खाते से शातिरों ने एटीएम के जरिए 1.64 लाख रूपये पार कर दिए। पीड़ित शिक्षक ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में गांव संटीकरा थाना सादाबाद निवासी प्रभूदयाल पुत्र रामसनेही ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक सादाबाद की शाखा में है और वह गांधी इंटर कॉलेज मांगरू से सेवानिवृत अध्यापक हैं। बैंक की शाखा में उनकी पेंशन आती है। बैंक खाते से आठ फरवरी को उन्होने 15 हजार रूपये निकाले थे। उनके खाते में 1,64,835 रू पये शेष थे, लेकिन जब वह सात मार्च को 15 हजार रुपये फिर से निकालने के लिए बैेंक पहुंचे और पासबुक चढ़वाने के लिए बैंक कर्मी से कहा तो उसने प्रिंटर खराब बताया।
स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से 15 फरवरी को ही छह बार में एटीएम के जरिए 1,64,500 रूपये एक ही दिन में एटीएम से निकाल लिए गए हैं, जबकि उनका एटीएम कार्ड बंद है। उनके मोबाइल पर भी पैसे कटने का कोई मैसेज नहीं आय्रा।