फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी सादाबाद पुलिस, देनदारी का निकला मामला

लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी सादाबाद पुलिस, देनदारी का निकला मामला

Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी सादाबाद पुलिस, देनदारी का निकला मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के पास लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी, कई घंटे तक पुलिस लूट की सूचना देने वाले को साथ लेकर लूट करने वालों की तलाश में घूमती रही, लेकिन मामला बिजली बिल को छूट पर जमा करने के लिए लिए गए रूपयों को वापस लेने का निकला। पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर गांव समदपुर निवासी सोनू पुत्र रामवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ स्कॉपियो सवार पांच छह युवक उससे उसकी बाइक और 80 हजार रूपये लूट ले गए है। सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी, लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की तो यह मामला देनदारी का निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि सोनू द्वारा बताए गए स्कॉपियो के नंबर को जब ट्रेस किया गया तो यह गाड़ी बिसावर की निकली।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि समदपुर के सोनू ने बिसावर के बिट्टू से बिजली बिल में छूट दिलाने के नाम पर 65 हजार रूपये लिए थे, लेकिन न तो बिट्टू को बिल में छूट मिली और न सोनू ने बिट्टू के 65 हजार रूपये लौटाए। बिट्टू बुधवार को सोनू से अपने 65 हजार रूपये लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन सोनू ने रूपयों के बदले उसे अपनी बाइक ले जाने को कहा। लेकिन बाद में सोनू ने पुलिस को अपने साथ 80 हजार और बाइक लूटने की झूठी सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट की झूठी सूचना देने पर सोनू पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत पर अवैध कब्जा, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी
सादाबाद। गांव समदपुर निवासी चमक सिंह पुत्र जौराबर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि वह केऔसुब इकाई एनएपीएस नरौरा में कार्यरत है। गांव के तीन लोगों ने अनाधिकृत रूप से उसके खेत पर रातों रात रास्ते का निर्माण कर दिया है, जिसको पूर्व में डीएम व एसडीएम द्वारा राजस्व की टीम और पुलिस बल द्वारा कब्जा मुक्त कराया था। उसके पश्चात दुबारा उक्त लोगों ने उसके खेत पर कब्जा कर लिया है। उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने प्रार्थी के साथ अभद्र तरीकों से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed