फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सगाई समारोह से लौट रही बुलेरो की दूसरे बुलेरो से जोरदार भिंडत, आठ घायल

सगाई समारोह से लौट रही बुलेरो की दूसरे बुलेरो से जोरदार भिंडत, आठ घायल

Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सगाई समारोह से लौट रही बुलेरो की दूसरे बुलेरो से जोरदार भिंडत, आठ घायल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगला पचौरी नौगांव के पास दो सोमवार की रात करीब आठ बजे दो बोलेरो आपस में टकरा गई। इस हादसे में सगाई समारोह से लौट रहे एक बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। दूसरे बोलेरो में सवार एक युवक भी जख्मी हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया, जहां कई लोगों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक एक बोलेरो में थाना क्षेत्र के गांव धाधऊ के 7 लोग सवार थे। सभी लोग हथैनी भरतपुर में एक सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे। जबकि एक अन्य बोलेरो सादाबाद की ओर से बिसावर जा रही थी, इस बोलेरो में भी एक युवक सवार था। दोनों गाड़ी गांव नौगांव के पास आमने सामने से टकरा गईं। भरतपुर से लौट रही बोलेरो में दिगंबर सिंह पुत्र नारायण सिंह, कुंवरपाल पुत्र साहब सिंह, लाल सिंह पुत्र साहब सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र रामजीलाल, योगेश पुत्र अशोक कुमार, भोला पुत्र छोटेलाल, दलवीर पुत्र रामजीलाल निवासीगढ़ गांव धाधऊ घायल हो गए। जबकि दूसरी बोलेरो में सवार बिसावर निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र भीकम सिंह भी घायल हो गए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का उपचार किया। इनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed