फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कैंटर एवं स्कॉर्पियों की भीषण भिंडन्त

कैंटर एवं स्कॉर्पियों की भीषण भिंडन्त

Wed, 06 Feb 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कैंटर एवं स्कॉर्पियों की भीषण भिंडन्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


हाइवे पर मंगलवार की देर रात राधिका ढाबा के निकट टैंकर और स्कार्पियो कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में कुल यह दोनों ही यात्री सवार बताए जाते हैं। दुर्घटना के बाद ढाबा पर मौजूद लोग भागकर मौके पर आ गए। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को हाथरस भिजवाया। चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चौकी के निकट अलीगढ़ से आ रही स्कार्पियो कार और हाथरस से जा रहे टैंकर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद ढाबे पर मौजूद लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल स्कॉर्पियो कार के दोनों यात्रियों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


उपचार के लिए तत्काल हाथरस भिजवाया। हादसे में कप्तान सिंह निवासी सासनी देहात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल कांता प्रसाद को पहले हाथरस में बागला जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गयाद्व। चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर एवं स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed