फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   खेत में गोवंश के बेहोश अवस्था में मिलने पर तनाव

खेत में गोवंश के बेहोश अवस्था में मिलने पर तनाव

Tue, 18 Dec 2018 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेत में गोवंश के बेहोश अवस्था में मिलने पर तनाव
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव खोखिया में एक खेत में गोवंश के बेहोश अवस्था में मिलने पर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। एक समुदाय के लोगों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के लोगों ने गोवंश को मारने का प्रयास किया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल गोवंश का उपचार कराया है।

मुरसान क्षेत्र खोखिया में एक खेत में मंगलवार की शाम को एक गोवंश बेहोश अवस्था में मिला। वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के लोगों ने गोवंश की हत्या की कोशिश की है। इससे इलाके में कुछ समय के तनाव भी व्याप्त हो गया। मौके पर मुरसान पुलिस पहुंच गई। इसके बाद चंदपा पुलिस और सीओ सादाबाद भी मय फोर्स के पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस बछड़े को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले गई और वहां उसका उपचार कराया। इस मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर नही दी गई है। मुरसान कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीक्षित का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते इस गोवंश का पेट फूल गया था। उसे पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed