{"_id":"5bbcf243867a552851443561","slug":"41539109443-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की चाबी लेकर गायब कर्मचारी, बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की चाबी लेकर गायब कर्मचारी, बीएसए ने की निलंबन की कार्रवाई।
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। विभागीय आदेश की अवहेलना करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बीएसए ने निलंबन किया है। वह दो महीने से अपने तैनाती वाले स्कूल से गैरहाजिर चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर विभागीय कार्रवाई की गई है। कर्मचारी पूर्व वाले स्कूल की चाभी भी लेकर चला गया है।
विकास खंड हसायन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारई में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रूपेंद्र शर्मा को दो अगस्त को विभागीय आदेश नहीं मानने के आरोप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डंडेसरी भेजा गया। नारई से तीन अगस्त को रूपेंद्र शर्मा कार्यमुक्त तो हो गए, लेकिन डंडेसरी के स्कूल में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। नारई के स्कूल में शराब पीकर जाने का भी आरोप विभागीय कार्रवाई में कर्मचारी पर लगाया गया है।
अन्य कई आरोपों को लेकर रूपेंद्र शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहपऊ से संबद्ध किया गया। बीएसए ने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।