{"_id":"57642f834f1c1b144311cc38","slug":"40-thousand-farmers-from-killing-knife-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर किसान से लूटे 40 हजार?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर किसान से लूटे 40 हजार?
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में मेंडू स्थित एसबीआई की शाखा से भैंस खरीदने के लिए 40 हजार रुपये निकालकर ले जा रहे राजपुर के किसान पप्पू पुत्र अंतराम ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसे चाकू मारकर लूट लिया। बदमाश चाकू मारने के बाद 45 वर्षीय पप्पू को बेहोश कर 40 हजार की रकम लूट कर ले गए। हालांकि पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ऐसी किसी भी लूट की बात से इंकार कर रही है।
पप्पू का कहना है कि बैंक से लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे बम्बे के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और चाकू मार दिया। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। जब उन्हें होश आया तब उनके पास बैंक से निकाली गई रकम नहीं थी। वहीं एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने बैंक के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। पीड़ित पप्पू के परिजनों से बात की है और पप्पू से भी पूछताछ की गई है। पप्पू लूट की घटना को साफ तौर पर नहीं बता पा रहे। अखिलेश त्रिपाठी के मुताबिक किसान से लूट नहीं हुई है। लूट होने की बात पूरी तरह गलत है।