{"_id":"5ca6493bbdec22145a0eb305","slug":"31554401595-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ी हरबल में मारपीट, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गढ़ी हरबल में मारपीट, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव गढ़ी हरबल सरौठ निवासी विष्णु पुत्र कप्तान सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में नेपाल पुत्र नंदराम, जगमोहन पुत्र नेपाल, धर्मवीर पुत्र बलवंत, पुनीत पुत्र रमेश, रघुवीर पुत्र भग्गी और जितेंद्र पुत्र रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि 21 मार्च की शाम उसका बड़ा भाई केशव अपनी मां के साथ खेत पर आ रहा था , तभी गांव के उक्त नामजद लोगों ने उसके भाई और मां को रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करने लगे।
इस बात का विरोध जब केशव ने किया तो इन नामजदों ने लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। जगमोहन व नेपाल उसकी मां को अपने घसर के अंदर खींचकर ले गए। इसी दौरान वहां काफी लोग आ गए, जिस वजह से यह नामजद धमकी देते हुए भाग गए। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से जगमोहन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट केशव सिंह , विष्णु, भीष्म, करन और अजय पुत्रगण कप्तान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट में आरोप है कि 21 मार्च की शाम को उसकी पत्नी अपने घर पर बैठी हुई थी, तभी गांव के उक्त नामजद लोग आए और गाली गलौज करते हुए बोले कि तूने हमारे भाई को मुकद्दमे में जेल भिजवा दिया है, उससे राजीनामा कर ले, जब पत्नी ने मना किया तो उक्त लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे पत्नी का सिर फट गया। मारपीट में उसके पिता के सिर में चोट आई हैं।