{"_id":"5c97cce7bdec2214323f3a53","slug":"31553452263-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी तमंचा एंव खुखरी के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी तमंचा एंव खुखरी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने के आरोपी पति को कोतवाली पुलिस ने तमंचा और खुखरी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला प्रेम सिंह को किसी ने 23 मार्च को मोबाइल पर सूचित किया कि भोला पुत्र ऐवरन सिंह तीन दिन से शराब पीकर घर आता है और अपनी पत्नी और पुत्र के साथ मारपीट करता है।
पत्नी को जाने से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल एसआई रघुराज सिंह राघव, एसआई राम प्रकाश राघव एवं सिपाही अमित अहलावत के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। पुलिस के पहुुंचने के पहले आरोपी वहां से भाग चुका था। जब पुलिस टीम कोतवाली वापस आ रही थी तो रास्ते में एक शराबी युवक संदिग्ध हालत में जाता दिखाई दिया।
पुलिस की गाड़ी देख जब तक वह भागने की कोशिश करता पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना उपरोक्त नाम एवं पता बताया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा एवं तेज धारदार हथियार खुखरी बरामद किया।