फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी भोला को साथी सहित पकड़ा

पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी भोला को साथी सहित पकड़ा

Wed, 16 Jan 2019 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्यारोपी भोला को साथी सहित पकड़ा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


पुलिस ने बहुचर्चित डबल मर्डर के आरोपी 25 हजार के इनामी भोला व उसके एक साथी धीरेंद्र प्रताप उर्फ पम्मी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से स्विफ्ट कार व हत्या में प्रयुक्त 9 एमएम की पिस्टल और एक तमंचा मिला है। पुलिस के समक्ष भोला ने हत्या में शामिल होेना कबूल किया और यह भी कहा कि उसकी लक्ष्मण से से खूनी रंजिश चल रही थी यदि वह लक्ष्मण को नहीं मारता तो वह उसे मार देता।

उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे जोगिया बंबे के निकट कुछ लोगों ने लक्ष्मण पहलवान व उसके साथी रवि की दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी तालेबर निवासी मलपुरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर लाइसेंसी रिवाल्वर व कार मिली थी।
विज्ञापन


हत्याकांड के मुख्य आरोपी भोला उर्फ गजेंद्र निवासी अखैपुर पुत्र रामवीर सिंह थाना इगलास अलीगढ़ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। उसकी तलाश में एसपी ने कई टीमें लगाई थी। अब हाथरस गेट थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला को उसके साथी धीरेंद्र प्रताप उर्फ पम्मी पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने एसपी ऑफिस पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि खूनी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में लक्ष्मण व उसके साथी रवि की हत्या की गई थी। भोला ने पूछताछ के दौरान बताया कि लक्ष्मण उस पर कई बार जानलेवा हमला कर चुका था।

ऐसे में यदि मैं उसे नहीं मारता तो लक्ष्मण मुझे मार देता। एसपी के मुताबिक इस वारदात में प्रयुक्त 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद हुई है। उसका जो साथी धीरेंद्र प्रताप पकड़ा गया है। वह भी डबल मर्डर की साजिश में शामिल रहा है। इनसे 315 बोर का तमंचा भी मिला है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी मिली है।

कार किसकी है। इसके बारे में छानबीन का जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में शामिल रहे कुछ और नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस जल्द ही नामजदों के अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।


दोनों गिरोहों के सदस्य किए जाएंगे सूचीबद्ध
एसपी का कहना है कि लक्ष्मण की मौत हो चुकी है और भोला को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भीमा सहित कुछ और शातिर फरार हैं। ऐसे में कहीं गैंगवार न हो जाए। इसके लिए दोनों गिरोहों के सदस्यों को पुलिस सूचीबद्ध कर रही है। जल्द ही इन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed