फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1लियानपुर में 9 विद्युत ट्रांसफार्मर एवं कीमती विद्युत उपकरण बरामद

1लियानपुर में 9 विद्युत ट्रांसफार्मर एवं कीमती विद्युत उपकरण बरामद

Mon, 01 Apr 2019 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
1लियानपुर में 9 विद्युत ट्रांसफार्मर एवं कीमती विद्युत उपकरण बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलियानपुर में छापा मारकर नौ विद्युत ट्रांसफार्मर एवं अन्य कीमती विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंच गए। घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। देर शाम घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गांव कलियानपुर में काफी ट्रांसफार्मर एवं अन्य कीमती उपकरण मौजूद हैं। अनुमान है कि उन्हें चोरी कर लाया गया है। अधिकारियों की टीम ग्राम कलियानपुर पहुंची। तो विजेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह और किशनपाल पुत्र लालाराम के घेर में ट्रांसफार्मर एवं कीमती उपकरण रखे हुए थे, जिनमें पांच ट्रांसफार्मर 16 केवीए, दो ट्रांसफार्मर 25 केवीए, दो ट्रांसफार्मर कुल नौ ट्रांसफार्मर एवं अन्य कीमती विद्युत उपकरण रखे हुए थे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि विजेंद्र सिंह और किशन पाल इस सामान को गांव के ही ठेकेदार चंद्रप्रकाश सेंगर उर्फ कालू पुत्र धन सिंह का बता रहे थे। थाने में चंद्रप्रकाश सेंगर ठेकेदार का कहना है कि पहले वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक लिस्ट होने के कारण काम ठप हो गया और सामान इस कारण घर पर पड़ा हुआ है। मौके पर उपखंड अधिकारी नागेंद्र सिंह और डीके शर्मा अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, जेई महेश चंद्र एवं पुलिस बल मौजूद था। अहम सवाल यह है कि आखिर विद्युत विभाग से इतना सामान कलियानपुर कैसे पहुंचा ? दूसरा सवाल यह है कि इतने दिन से रखा हुआ यह सामान आज ही क्यों सामने आया। सामान किसका है और गांव में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed