फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिले के 162 हिस्ट्रीशीटर लापता, सत्यापन में हुआ खुलासा

जिले के 162 हिस्ट्रीशीटर लापता, सत्यापन में हुआ खुलासा

Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले के 162 हिस्ट्रीशीटर लापता, सत्यापन में हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा शातिरों की खोजबीन कर उन्हें पाबंद किया जा रहा है। ऐसे में यह बात भी सामने आई है कि जिले में 769 हिस्ट्रीशीटर में से 162 हिस्ट्रीशीटर लापता हो गए हैं। पुलिस इनकी खोजबीन में जुट गई है। पुलिस ने इसे लेकर जिला प्रशासन को अपनी आख्या दी है।

लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह की अशांति नहीं फैले, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। असामाजिक और अराजक तत्वों को गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि में पाबंद किया जा रहा है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की आख्या पर प्रशासन इन्हें जिला बदर भी कर रहा है।
विज्ञापन


यदि आंकड़ा देखे तो जिले में 769 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें से 529 मौजूद हैं और 78 जेल में हैं। वहीं 162 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की निगरानी में नहीं है और वह लापता हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को भी अपनी आख्या भी दी है। इन हिस्ट्रीशीटरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई एक नजर में
-जिले में चुनाव को प्रभावित करने वाले 2016 व्यक्तियों के विरुद्ध 107/116 की कार्रवाई
-जिले में 1,128 लोग पाबंद किए गए
-प्रत्येक विधानसभा में अवैध तरीके से शराब, अवैध शस्त्र और धन के प्रयोग को रोकेने के लिए तीन-तीन उड़न दस्ता टीमें कीं गठित।
-जिले में 173 मतदान केंद्र व 231 मतदेय स्थल को क्रिटिकल चिन्हित किया गया है।
-72 ग्राम मजरें वल्नरेबिल और 674 वल्नरेबिल मतदाता व 172 वल्नरेबिल कारक चिन्हित किए गए। 172 कारकों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

लोकसभा चुनाव की चुनौती
-जिले हाथरस की सीमा जनपद अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा और मथुरा से लगी हुई है। अराजक तत्व चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इसे देखते हुए 12 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

-सांप्रदायिक माहौल को देखते हुए कस्बा पुरदिलनगर, कस्बा सादाबाद, हाथरस शहर का मोहल्ला लाला का नगला संवेदनशील है, जिन पर सतर्कता बरती जाएगी।

पुलिस ने यह रिपोर्ट भेजी है कि उनके यहां 769 हिस्ट्रीशीटर हैं। इसमें से 162 लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह इन हिस्ट्रीशीटरों का भी पता लगा लें।
-अशोक कुमार शुक्ला, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed