फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दोस्त की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दोस्त की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की बेटी से दुष्कर्म   का आरोपी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी शैलेंद्र कुमार जादौन हाल निवासी आदर्श नगर का कहना है कि उसका दोस्त से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दोस्त ने उसे फंसाने के लिए झूठा आरोप लगाया है।


18 जून को हसायन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी को पढ़ाई करने के लिए हाथरस के आदर्श नगर में रह रहे दोस्त के यहां भेजा था। आरोपी मूल रूप से उनके गांव का रहने वाला है। 28 मई की रात को आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने 18 जून को ही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed