फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मंडी में फल खरीदने के विवाद में चले लाठी डंडे, जमकर हुई मारपीट

मंडी में फल खरीदने के विवाद में चले लाठी डंडे, जमकर हुई मारपीट

Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंडी में फल खरीदने के विवाद में चले लाठी डंडे, जमकर हुई मारपीट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मंडी परिसर में एक कुछ युवकों के बीच फल खरीदने को लेकर मारपीट हो गई। यहां पर लाठी-डंडे चलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीन युवकों को उठाकर थाने ले आई, जिनका शांतिभंग में चालान किया गया।

शनिवार की सुबह मतजिद और आसिफ पुत्रगण तौफीक निवासीगण इगलास का अड्डा मंडी से फल खरीदने के लिए गए। यहां पर वह आसिफ पुत्र तौफीक से फल खरीद रहे थे। फल की गुणवत्ता को लेकर कुछ बहस हो गई। बहस इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई कि युवकों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


यहां पर लाठी-डंडे चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने मारपीट और हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस तीन युवकों को उठाकर थाने ले आई। मारपीट की सूचना के बाद युवकों के परिवार वालों की भारी भीड़ थाने पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सुलह कराने की कोशिश भी की, लेकिन चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को शांतिभंग में चालान किया। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि मंडी में फल लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed