{"_id":"5c324f60bdec2257132abbb8","slug":"191546800992-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर की विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर की विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। गत दिनों गांव वेदई में संदिग्धावस्था में विवाहिता की हुई मौत के मामले में अब दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग को लेकर एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतक महिला के भाई ने थाने में अपनी बहिन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में छह ससुरालीजनों को नामजद किया गया है।
थाना चंदपा के गांव बघना निवासी रमाकांत पुत्र किशन सिंह ने थाने में एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव वेदई निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, सत्तो देवी पत्नी श्रीपाल सिंह, देवर मनीष उर्फ कालू, चचिया सास गीता, मौसा धनवीर सिंह सिसौदिया, मामा अखै सिंह सहित कुल छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि उसकी बहन प्रीती सिंह की शादी 12 जून 2015 को जितेंद्र उर्फ फाइटर पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी वेदई के साथ हुई थी।
उसके पिता ने शादी में करीब पांच लाख रुपया खर्च किया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन को नामजद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसकी बहन को कई बार मारापीटा भी। उसकी बहन की सास सत्तो देवी को उपरोक्त धनवीर और अखै सिंह आए दिन गांव वेदई में आकर दहेज में एक बाइक व एक लाख की मांग के लिए उकसाते थे और उसकी बहन से मारपीट करवाते थे। उसने कई बार गांव वेदई जाकर पंचायत व रिश्तेदारों के माध्यम से कई बार समझाया, लेनिक ये लोग नहीं माने। उक्त लोगों ने दहेज न देने की स्थिति में उसकी बहन की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
चार जनवरी 2019 की सुबह करीब नौ बजे उसे गांव वेदई से किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि तुम्हारी बहन प्रीती को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी है। सूचना पर वह अपने माता पिता और गांव के लोगों के साथ वेदई पहुंचा तो उसकी बहिन मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। ससुरालीजन मौके से भाग गए। पुलिस मौके पर आई और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।